Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

सिद्धार्थ शुक्ला की बर्थ एनिवर्सरी आज, तस्वीरें शेयर कर भावुक हुईं शहनाज

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: एक्ट्रेस शहनाज गिल दिवंगत अभिनेता के लिए अपने प्यार का इजहार करने से कभी भी पीछे नहीं हटती हैं। वह कई मौकों पर सिद्धार्थ को याद करती दिखाई देती हैं। आज सिद्धार्थ शुक्ला की बर्थ एनिवर्सरी है इस मौके को शहनाज गिल ने बहुत खास अंदाज में मनाते हुए उन्हें याद किया है। दरअसल, ‘पंजाब की कटरीना’ ने सिद्धार्थ शुक्ला की तस्वीर साझा की है, जिसमें अभिनेता खुलकर स्माइल करते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए अभिनेत्री ने अभिनेता याद करते हुए लिखा,’मैं तुमसे फिर मिलूंगी।’

22 5

इतना ही नहीं सिद्धार्थ के इस खास दिन को और यादगार बनाने के लिए शहनाज ने रात 12 बजे केक कटिंग भी की है। शहनाज ने इस सेलिब्रेशन की झलक फैंस को भी दिखाई है। अभिनेत्री ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर चॉकलेट केक की कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसके ऊपर 12..12 लिखा है।

इसके साथ ही शहनाज ने अपनी और सिद्धार्थ की कुछ कभी न देखी रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिन्हें देख फैंस काफी भावुक हो गए हैं। शहनाज का यह अंदाज देख सभी को पता लग रहा है कि वह आज सिद्धार्थ शुक्ला को बहुत ज्यादा मिस कर रही हैं।

21 4

शहनाज गिल के द्वारा किए गए पोस्ट को देखकर सिडनाज के फैंस भावुक हो गए हैं। प्रशंसक लगातार पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। वह तस्वीर पर सिद्धार्थ को बधाई देते हुए याद कर रहे हैं। इतना ही नहीं बहुत से फैंस शहनाज की जमकर तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें, सिद्धार्थ और शहनाज की दोस्ती बिग बॉस 13 के दौरान हुई थी। बीबी हाउस में रहते हुए दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और फिर दोनों के बीच एक प्यार भरा रिश्ता बन गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img