Friday, February 6, 2026
- Advertisement -

एक बाइक चोर गिरफ्तार, साथी फरार

  • बाइकर्स गैंग मेंबर की निशानदेही आठ बाइकें बरामद

जनवाणी ब्यूरो |

कांधला: पुलिस ने कस्बे के मयूर तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है, जबकि पकड़े गए बाइक चोर का एक साथी बाइक से उतरकर फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए बाइक चोर के कब्जे से आधा दर्जन से अधिक चोरी की बाइक एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस बरामद किए है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए चोर को जेल भेज दिया है। पुलिस फरार चोर की तलाश कर रहीं है।

एसपी नित्यानंद राय के आदेश पर थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह कस्बे के मयूर तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच पुलिस ने एक बाइक पर सवार दो युवकों को रूकने का इशारा किया तो बाइक पर बैठा एक युवक बाइक से उतरकर फरार हो गया। पुलिस ने बाइक चला रहे युवक को दबोच लिया।

पुलिस ने बाइक का नंबर चेक किया तो बाइक चोरी की निकली। पुलिस ने पकड़े गए युवक के कब्जे से एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए है। पुलिस ने पकड़े गए युवक से सख्ती से पूछताछ की तो युवक ने बताया वह बाइकों को चोरी कर सस्ते में रेट में बेचने का कार्य करता है।

पुलिस ने पकड़े गए युवक की निशानदेही पर चोरी की आठ बाइकों को बरामद किया है। पकड़े गए चोर ने बताया कि उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर बाइकों को अलग-अलग स्थानों चोरी किया है।

पुलिस पूछताछ में पकड़े गए चोर ने अपना नाम साबिर पुत्र अबलू व अपने फरार साथी का नाम सादिक पुत्र अख्तर निवासी मोहल्ला गुजरान कस्बा व थाना कांधला बताया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए चोर को जेल भेज दिया है। पुलिस फरार चोर की तलाश कर रहीं है। थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने बताया कि शीघ्र हीं फरार चोर को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Rinku Singh: क्रिकेटर रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक, मोनेटाइजेशन की कमाई उड़ाई

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह साइबर...

चतुर होना खुद में एक सजा है

शहर के उस कोने में जहां नालियों का पानी...

विकास और पर्यावरण की एक जैसी लड़ाई

केंद्र सरकार ने हाल ही में कश्मीर में प्रस्तावित...

जीत को हार बताने की कोशिश

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता हो गया...
spot_imgspot_img