Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

… तो अनलॉक 4.0 में खुलेगी दिल्ली मेट्रो !, जानिए क्या है गाइडलाइन ?

अनलॉक 4.0 की गाइडलाइन में सिनेमाघर भी खाेलने को लेकर मिल सकती है खुशखबरी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने अनलॉक 4.0 के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। अधिकारियों ने बताया कि अनलॉक के चौथे चरण में एक सितंबर से मेट्रो ट्रेन सर्विस को शुरू करने की इजाजत दी जा सकती है।

स्कूल-कॉलेज के अभी खुलने की कोई उम्मीद नहीं है। खबर के मुताबिक, बार को भी खोलने की अनुमति दी जा सकती है, लेकिन काउंटर पर टेक-अवे के जरिए शराब बिक्री की शर्त पर होगी।

मार्च से ही बंद है दिल्ली मेट्रो
Metro 1 copy
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए मेट्रो सेवाओं को मार्च के अंत में बंद कर दिया गया था। देश में अब तक 31 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।

स्कूलों पर फैसला अभी नहीं
delhi school
देशभर के स्कूलों और अभिभावकों ने राज्य सरकारों के जरिए केंद्र को भेजे फीडबैक में कहा है कि स्कूल खोलने का फैसला स्थिति सामान्य होने के बाद ही लिया जाए। बच्चों की सेहत और जीवन को लेकर किसी भी किस्म का समझौता करने या हड़बड़ी करने की जरूरत नहीं है। इसलिए स्कूल खोलने पर फैसला आने की फिलहाल कोई संभावना नहीं है।

आधी सीट क्षमता पर खोलने की मांग
pvr delhi
केंद्र सरकार के सूत्रों के मुताबिक, अनलॉक 4.0 में सिनेमाघर खोलने के लिए भी नियम आ सकते हैं। मॉल खोले जाने की अनुमति के बाद से सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स मालिक भी एक तिहाई से 50 प्रतिशत क्षमता से पिक्चर हॉल खोलने की मांग कर रहे हैं।

सशर्त शूटिंग की इजाजत मिली
pvr delhi 1
केंद्र ने रविवार से देश में कहीं भी स्टूडियो और आउटडोर शूटिंग की इजाजत दे दी है। नया स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर्स जारी किया गया है। केवल किरदार को कैमरे के सामने मास्क न पहनने की छूट होगी। दो गज की दूरी जरूरी होगी। मेकअप आर्टिस्ट और हेयर स्टाइलिस्ट को पीपीई किट पहननी होगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img