- 26 नवंबर को पुलिस ने गाजीपुर में पकड़ी थी अवैध पटाखा फैक्ट्री
जनवाणी संवाददाता |
कैराना: 26 नवंबर को पुलिस ने गाजीपुर में नवाब के घेर पर छापा मारकर पटाखा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी थी। पुलिस ने मौके से 20 बोरे फुलझड़ी के पैकेट के बरामद किए थे। एक बोरी के अंदर फुलझड़ी के 180 पैकेट थे। इसके अलावा पुलिस ने 50 किलो काला पाऊडर और 12 किलो सफेद पाऊडर भी बरामद किया था। जिसे बारूद बताया जा रहा था। पुलिस ने नवाब अली निवासी गाजीपुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पकड़े गए अवैध पटाखें व बारूद को सुरक्षित स्थान पर रख दिया था।
मंगलवार को कांस्टेबल दान सिंह के नेतृत्व में सहारनपुर से बम डिस्पोजल की 4 सदस्यी टीम कैराना पहुंची। बाद में एसएसआई राजेश कुमार की देखरेख में बम डिस्पोजल टीम ने यमुना नदी किनारे सभी अवैध पटाखें व बारूद को नष्ट कर दिया। कोतवाली प्रभारी पंकज त्यागी ने बताया कि सहारनपुर से बम डिस्पोजल टीम को बुलाकर पटाखें व बारूद को जलाकर नष्ट कराया गया।

