15 दिसंबर को लिलौन से 25 किलोमीटर यात्रा में चलेंगे कांग्रेसी
जनवाणी संवाददाता |
शामली: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकि के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता शामली में भारत जोड़ो यात्रा निकालेंगे। गांव लिलौन से शुरू होने वाली पैदल यात्रा में कांग्रेसजन 25 किलोमीटर की यात्रा तय करेंगे।
मंगलवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा व कांग्रेस सेवादल के प्रांतीय सचिव वैभव गर्ग ने बताया कि 14 दिसंबर को प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकि शामली पहुंच जाएंगे। रात्रि विश्राम के बाद 15 दिसंबर को शामली के गांव लिलौन से भारत जोड़ो पैदल यात्रा निकाली जाएगी, जो करीब 25 किलोमीटर चलकर कस्बा जलालाबाद में जाकर संपन्न होगी।
पैदल यात्रा के माध्यम से कार्यकतार्ओं को एकजुट करने और कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा को मजबूत बनाए जाने पर बल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है, लेकिन कोई भा आवाज उठाने वाला नहीं है। चीन के बोर्डर आए दिन घटनाएं हो रही है, लेकिन केन्द्र सरकार मौन है। वैभव गर्ग ने बताया कि पैदल यात्रा के बाद कस्बा जलालाबाद में नसीमुददीन सिददीकि कार्यकतार्ओं की बैठक को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर ठाकुर लाखन सिंह, बाबू खान, विक्रम सिंह, अंकित कुमार आदि मौजूद रहे।

