- किसान यूनियन के नेतृत्व किसानों का धरना
जनवाणी संवाददाता |
कांधला: मंगलवार को कस्बा एलम के बिजलीघर पर किसान यूनियन के द्वारा बिजली विभाग पर विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान किसानों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत एलम में लगे विद्युत मीटर अत्यधिक तेज गति से चलते हैं जिस कारण मीटर की रीडिंग ज्यादा आने से ग्रामीणों का बिल ज्यादा आता है। एलम नगर में लगे अधिकतर विद्युत पोल गल चुके हैं।
तार जर्जर होकर नीचे लटक रहे हैं जिससे कभी भी कोई भी गंभीर हादसा हो सकता है। विद्युत विभाग को बार-बार सचेत करने के बाद भी विभाग का रवैया उदासीन बना हुआ है जिस कारण कभी भी कोई भी गंभीर हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने इस दौरान किसानों के खेतों पर लगाए जाने वाले विद्युत मीटर का भी विरोध किया।
बिजलीघर के धरने की सूचना पर तहसीलदार शामली बिजली विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझा-बुझाकर उनकी मांगें मानने वह समस्या का समाधान करने का आश्वासन देते हुए धरना समाप्त कराया। धरना किसान यूनियन एलम नगर अध्यक्ष सोनू पवार के नेतृत्व में दिया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लवनान चौधरी, नगर पंचायत चेयरमैन दीपा पंवार, सवित मलिक, फर्जंद चौधरी, अमित निर्वाल, जयपाल मलिक, डा. ऋषिपाल आदि मौजूद रहे।

