- डॉक्टरों के समय से ओपीडी में बैठने की जानी हकीकत
- जिलाधिकारी ने किया अस्पताल का औचक निरीक्षण
जनवाणी संवाददाता |
शामली: मंगलवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सबसे पहले इमजेंसी, ओपीडी, महिला वार्ड, पुरूष वार्ड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने ओपीडी में आए और अस्पताल में भर्ती जच्चा मरीजों के हाल पूछे और मिल रहे उपचार के बारे में जानकारी की। जिलाधिकारी ने जीवन रक्षक दवाओं, डॉग बाइट और स्नेक्स बाइट की एंटी वैक्सीन की उपलब्धता की भी जांच की। निरीक्षण के समय डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहे मरम्मत एवं रंगाई पुताई में तेजी लाते हुए कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
आयुष्मान कार्ड काउंटर का निरीक्षण कर समय से उपस्थित रहते हुए ज्यादा से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने कह कि पुरानी दवाओं को अलग किया जाए, एक्सपायर होने से पहले दवाओं का वितरण किया जाएं। इमरजेंसी कक्ष के निरीक्षण के दौरान एंटी रेबीज की वैक्सीन की उपलब्धता की जांच की गई। चिकत्साधीक्षक ने बताया कि पर्याप्त दवा उपलब्ध है। उन्होंने अस्पलात में साफ-सफाई आदि व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डा. रामनिवास, डा. दीपक, डा. उपकार मलिक, डा. आफरीन, डा. सौरभ अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

