Saturday, May 23, 2026
- Advertisement -

अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने दीपिका को बताया टुकड़े-टुकड़े गैंग की मेमबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पठान के पहले गाने ‘बेशर्म रंग’ में दीपिका पादुकोण की बिकिनी के भगवा रंग पर शुरू हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इसका विरोध करने वालों की लिस्ट में शर्लिन चोपड़ा का भी नाम जुड़ गया है। उन्होंने इस मामले में दीपिका को टुकड़े-टुकड़े गैंग का सदस्य बनाया। साथ ही, कहा कि भगवा रंग की बिकिनी किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है। बता दें कि इस मसले में शर्लिन चोपड़ा मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के बयान का समर्थन करती नजर आईं।

शर्लिन ने दीपिका पर ऐसे साधा निशाना

शर्लिन चोपड़ा ने कहा, ‘दीपिका टुकड़े-टुकड़े गैंग के प्रति हमदर्दी रखती हैं। ऐसे में पठान फिल्म के गाने बेशर्म रंग में उन्हें भगवा रंग की बिकिनी में करोड़ों हिंदू स्वीकार्य नहीं करेंगे। दरअसल, यह रंग शुद्धता, वफादारी और समर्पण का रंग है।’ शर्लिन ने कहा कि मैं नरोत्तम मिश्रा के बयान से पूरी तरह सहमत हूं। वहीं, आमिर खान की कलश पूजा और शाहरुख खान के वैष्णो देवी जाने के सवाल पर शर्लिन ने कहा कि लोग जिस पर विश्वास करते हैं, वे उनकी पूजा कर सकते हैं, लेकिन उन्हें आम जनता की भावनाओं के प्रति भी सचेत रहना चाहिए।

34 9

गाने पर क्यों हो रहा विवाद?

बता दें कि पठान फिल्म का गाना बेशर्म रंग जब से रिलीज हुआ है, तब से विवादों में घिरा हुआ है। गाना रिलीज होते ही नरोत्तम मिश्रा ने इस पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने गाने में कई तरह के बदलाव करने की मांग की। साथ ही, कहा था कि अगर गाने में कपड़ों का रंग नहीं बदला गया तो मध्य प्रदेश में इस फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, ‘गाने में दिखाए गए कपड़ों पर आपत्ति है और इस गाने को पूरी तरह दूषित मानसिकता के तहत शूट किया गया है। गाने के सीन और कपड़ों को ठीक किया जाना चाहिए। अन्यथा इस फिल्म को मध्य प्रदेश में दिखाने की अनुमति दी जाएगी या नहीं, इस पर विचार किया जाएगा।’

बता दें कि बेशर्म रंग गाने को लेकर हो रहे विवाद पर यशराज फिल्म्स की ओर से अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है। पठान एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे सिद्धार्थ आनंद ने निर्देशित किया है और इसकी कहानी श्रीधर राघवन ने लिखी है। शाहरुख खान इस फिल्म में मुख्य किरदार निभा कर करीब सात साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के भी अहम रोल हैं। यह फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर 25 जनवरी को रिलीज होनी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

करियर अवसर: एआईईएसएल में 65 पदों के लिए आवेदन, उम्र सीमा 52 वर्ष

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआई इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (एआईईएसएल)...

Gopal Rai: हाईकोर्ट का सख्त कदम, गोपाल राय को जारी किया अवमानना नोटिस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को...

UP News: यूपी में बिजली संकट, मायावती ने जताई गंभीर चिंता, तत्काल कदम उठाने की मांग

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय...

UP News: डीआईजी कार्यालय के बाहर विवाद, सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में...
spot_imgspot_img