Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

देवबंद में दिनदहाड़े दो छात्रों को मारी गोली, गंभीर

  • भायला-कुरड़ी नहर की पटरी पर घटना को दिया अंजाम, एसएसपी व एसपी सिटी ने भी लिया घटना स्थल का जायजा
  • मामला छात्रों के बीच आपसी रंजिश का : एसएसपी

जनवाणी संवाददाता |

देवबंद: भायला गांव में दिनदहाड़े दो छात्रों को बाइक सवार युवकों ने गोली मार दी। गोली लगने से दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। एसएसपी ने भी देवबंद पहुंच मौका मुआयना करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस के मुताबिक मामला छात्रों के बीच आपसी रंजिश का है।

भायला गांव निवासी पवन का 15 वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ और 17 वर्षीय विनय पुत्र राकेश गांव के ही एक इंटर कालेज में पढ़ते हैं। सिद्धार्थ कक्षा नौ जबकि विनय कक्षा 12 का छात्र है। शनिवार सुबह दोनों भायला-कुरड़ी नहर की पटरी से पैदल गुजर रहे थे। इस दौरान पीछे से आए दो बाइकों पर सवार छह युवकों ने उन पर गोली चला दी और फरार हो गए। विनय पैर और सिद्धार्थ कमर में गोली लगने से गंभीर घायल हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही सीओ रामकरन सिंह व कोतवाली प्रभारी एचएन सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को सरकारी अस्पताल भिजवाया।

जहां से दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। बाद में एसएसपी डा. विपिन ताडा व सीओ सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने भी घटनास्थल पर पहुंच जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी एचएन सिंह ने बताया कि
पीडि़त पक्ष की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच जारी है। स्कूली छात्रों में आपसी रंजिश का मामला, चार टीमे गठित छानबीन में पाया गया है कि मामला आपसी रंजिश का है। घायल व हमलावर एक ही स्कूल के छात्र हैं। दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर है। इस मामले में कुछ युवकों की पहचान की गई है, जो अभी फरार है। स्वजन की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी। एसपी सिटी के नेतृत्व में चार टीमों का गठन किया गया है। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
डा. विपिन ताडा, एसएसपी सहारनपुर।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img