Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जनवाणी संवाददाता |

जानसठ: डीएवी इण्टर कॉलेज में विद्यालय मानसिक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें जिला मानसिक स्वास्थ्य टीम ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहने के लिए मानसिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक है। उन्होंने मानसिक रोग से बचाव के लिए किए जाने वाले उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया की मानसिक रोग के प्रमुख लक्षणों में नकारात्मक विचार के साथ पर्याप्त नींद का नहीं आना, मिर्गी का दौरा पड़ना, अचानक बेहोश होना, हाथ व पैर में झिनझिनी होना, भीड़ में जाने से घबराना, आत्महत्या करने का विचार आना या कोशिश करना, बिना किसी कारण अचानक घबराहट होना, किसी के आसपास न होने के बाद भी किसी के होने की आशंका होना, अपने आप से बात करना आदि शामिल है।

इसमें से किसी भी लक्षण के महसूस करने पर जिला मुख्यालय स्थित मानसिक रोग के निवारण के लिए बने विभाग से संपर्क करें जहां इलाज के लिए दवा देने के साथ उचित परामर्श देने की व्यवस्था है। इस दौरान डॉक्टरों की टीम ने छात्रों को मानसिक रोग से बचने के लिए कुछ उपाय भी बताएं। शिक्षकों ने छात्रों को बताया की मानसिक रोग ज्यादातर पढ़ाई की अधिक टेंशन लेने से होते हैं। उन्होंने छात्रों को पढ़ाई की टेंशन ना लेने की सलाह देते हुए सफलता प्राप्त करने को कहा है।

इस उपलक्ष में मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार सिंह विद्यालय के प्रधानाचार्य समुद्र सैन डॉ मनोज कुमार पांडे अंशिका मलिक मुस्कान वर्मा जेनब शिवकुमार राजेश कुमार बृजेश कुमार अशोक कुमार योगेश कुमार सचिन कुमार शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img