Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

पाकिस्तान के विदेश मंत्री के खिलाफ भाजपाइयों का प्रदर्शन

जनवाणी संवाददाता |

भगवानपुर: भगवानपुर में भाजपा कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर पाक के विदेश मंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया है। भगवानपुर के तहसील गेट पर भाजपाइयों ने इकठ्ठा होकर पाक के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की और से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ का गुस्सा फूट पड़ा।

इस दौरान सूर्यकांत सैनी ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री मोदी पर पाक के विदेश मंत्री की ओर से की गई अभद्र टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने पाक के विदेश मंत्री को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें भारत के प्रधानमंत्री से माफी मांगनी चाहिए। इस अवसर पर आशीष शर्मा, अंकुर सिंह, राहुल सैनी, अनुज पाल, चन्दन सैनी, विनय सिंह, सुभाष खुराना, अमित सैनी जिला पंचायत, सन्नी सैनी प्रधान मंडावर व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img