Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने पाकिस्तान का फूंका पुतला

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: भूमिया के पुल पर शनिवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अंजुम निजामी की अध्यक्षता में मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ शामिल होकर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा दिए गए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध की गई शर्मनाक व अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में पाकिस्तान का पुतला दहन कर विरोध जताया।

अंजुम निजामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ दिए गए बयानों से देश के मुस्लिम समाज में रोष है। हम पाकिस्तान की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और सरकार से यह आग्रह करते हैं कि पाकिस्तान को उसी की भाषा में कड़ा जवाब दिया जाए। कार्यक्रम के संयोजक यूसुफ कुरैशी, महानगर उपाध्यक्ष एवं सह संयोजक शाह फैसल सैफी महानगर मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा रहे।

काजी शादाब, मोहम्मद इरशाद, हसीनउद्दीन सैफी, फैसल कुरेशी, मोहम्मद कासिम अंसारी, शहजाद कुरेशी, शाहिद अली, आसिफ अंसारी, सलमान अंसारी, जमालुद्दीन, सिराजुद्दीन कुरेशी, अमन, काशी, शम्मी राणा और शाहरुख पठान आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img