जनवाणी संवाददाता |
नागल: सोमवार सुबह गागलहेड़ी देवबंद स्टेट हाईवे पर कार, भैंसा बुग्गी एवं टेंपो की टक्कर मे एक बच्ची, 5 महिलाओं समेत 7 लोग घायल हो गए जबकि एक की मौके पर ही मौत हो गई घायलों को सीएचसी भिजवाया जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया घटना की तहरीर थाने दे दी गई है। जानकारी के अनुसार देहरादून निवासी जसप्रीत कौर अपनी कार से अपनी पत्नी हरविंदर कौर वह डेढ़ साल की बेटी एकमप्रीतकोर के साथ सुबह करीब 8:30 दिल्ली से वापस देहरादून लौट रहा था जैसे ही वह खजूर वाला फ्लाईओवर के निकट पहुंचा तो उसके कार असंतुलित होकर सर्विस रोड की ओर घूम गई तभी गांव खजूर वाला निवासी ओमपाल कश्यप अपनी पत्नी कुसुम के साथ भैंसा बुग्गी से सड़क पर आ रहा था कार ने भैंसा बुग्गी में टक्कर मार दी ओर घसीटते हुए करीब 40 मीटर दूर चली गई इसी बीच सवारी से भरा एक टेंपो भी दोनों की चपेट में आ गया ओर वह भी दूर खड्डे में पलट गया।
घटना में 60 वर्षीय कुसुम पत्नी ओमपाल, 65 वर्षीय ओमपाल पुत्र तेलूराम घायल हो गए जबकि उनके भैसा की भी मौके पर मौत हो गई। वही टैंपू सवार 40 वर्षीय उर्मिला पत्नी मनीराम वह उसकी बेटी 19 वर्षीय संजना निवासी खजूर वाला, 45 वर्षीय मैना पत्नी राजकुमार निवासी खजूर वाला घायल हो गए। कार सवार 30 वर्षीय हंसविंदरकौर वह उसकी बेटी एकमप्रीत कौर निवासी देहरादून घायल हो गए, घटना में 40 वर्षीय शहजाद पुत्र गुलाम साबिर निवासी बाजीदपुर सानी थाना नागल की मौके पर मौत हो गई। टेंपो चालक गागलहेडी निवासी एहसान पुत्र निसार हादसे में बच गया क्योंकि वह टैंपू से दूर खड़ा था।

