जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच के प्रत्याशियों ने चेंबर टू चेम्बर जाकर वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं युवा अधिवक्ताओं के द्वारा दिए गए समर्थन और सहयोग का आभार जताया।
राजीव त्यागी एडवोकेट व सतीश एडवोकेट ने कहा कि जो सम्मान और प्यार वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं युवा अधिवक्ताओं का मिला है। उसके लिए हम हमेशा ऋणी रहेंगे। जमाल साबरी एडवोकेट ने कहा कि जो सम्मान वरिष्ठ अधिवक्ता और युवा अधिवक्ताओं ने दिया है। उसका हमेशा ऋणी रहूंगा और आगे भी वरिष्ठ अधिवक्ताओं के दिशा निर्देश अनुसार युवा अधिवक्ताओं की जो भी समस्याएं आएंगी। उनको हल कराने के लिए सदैव तत्पर रहूंगा।
आभार व्यक्त करने वालो में राजीव त्यागी,रेखा रानी,रचित गर्ग,सतीश कुमार,अखिलेश सहगल,जमाल साबरी,गौरव दीक्षित,रतीश मोहन शर्मा,दिनेश कुमार त्यागी, सोनिया रानी,सुमुख रागिनी,राव शमीम, मेघा, रुमण आदि रहे।

