Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

सीएम योगी के मौसा का सहारनपुर में निधन, लंबे समय से थे बीमार

जनवाणी ब्यूरो |

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मौसा नवीन नगर निवासी राजेंद्र सिंह बिष्ट का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार थे।

जानकारी के अनुसार, जिले के नवीन नगर में 80 वर्षीय राजेंद्र सिंह बिष्ट ने अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली। उनके बेटे दीपक बिष्ट ने उनको मुखाग्नि दी।

इस दौरान मेयर संजीव वालिया, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी सहित अन्य मौजूद रहे। डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ एस चन्नप्पा ने भी परिवार को सांत्वना दी।

सीएम के मौसा राजेंद्र सिंह बिष्ट पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। रविवार राजेंद्र सिंह बिष्ट ने नवीन नगर स्थित अपने मकान में अंतिम सांस ली।

गौरतलब है कि सहारनपुर के मौहल्ला नवीन नगर में सीएम योगी आदित्यनाथ की सगी मौसी का मकान है। राजेंद्र सिंह बिष्ट के निधन से पूरे उनके पूरे परिवार में शोक की लहर है। यही नहीं, भाजपा के स्थानीय नेताओं ने राजेद्र सिंंह विष्ट के घर जाकर शोक जताया और परिवार को ढांढस बंधाया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img