Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

मेरठ नगर निगम में चल रहे अवैध वसूली का भंडाफोड़, रंगे हाथ पकड़ा गया राजस्व निरीक्षक

जनवाणी ब्यूरो |

मेरठ: एंटी करप्शन की टीम ने गंगा नगर स्थित नगर निगम के ऑफिस में छापेमारी करते हुए राजस्व निरीक्षक नवल को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि अरोपी इंस्पेक्टर से गंगा नगर थाने की पुलिस पूछताछ कर रही है।पता चला है कि एंटी करप्शन की टीम पकड़े गए राजस्व निरीक्षक से पूछताछ के बाद उसके घर की भी तलाशी लेगी।

आरोप है कि नगर निगम का राजस्व निरीक्षक हाउस टैक्स मामले में बड़ा घालमेल कर रहा था और लोगों से खुली रिश्वत लेता था। फिलहाल एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार रुपये नगद राजस्व निरीक्षक से बरामद का लिया है।

एंटी करप्शन की इस कार्रवाई के बाद मेरठ नगर निगम ऑफिस में हड़कंप मच गया है। नगर निगम के दर्जनभर राजस्व इंस्पेक्टर और क्लर्क भी एंटी करप्शन टीम के निशाने पर हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img