Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

शहीद हुए 16 जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, सिक्किम में हुआ था सड़क हादसा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सिक्किम के जेमा में हुई सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले 16 सैनिकों के लिए बागडोगरा हवाई अड्डे पर आयोजित कार्यक्रम में पुष्पचक्र अर्पित किए गए। सैनिकों के पार्थिव शरीर पूरे सैन्य सम्मान के साथ देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित उनके घर भेजे गए।

सिक्किम के मुख्यमंत्री पीएस तमांग और लेफ्टिनेंट जनरल वीपीएस कौशिक ने बागडोगरा हवाई अड्डे पर जवानों को श्रद्धांजलि दी। 23 दिसंबर की सुबह हुए हादसे के बाद दोपहर तक सभी शवों को बरामद कर चटन लाया गया। 24 दिसंबर की सुबह तक शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए एसटीएनएम अस्पताल, गंगटोक लाया गया। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद भारतीय वायु सेना के तीन हेलीकॉप्टरों द्वारा गंगटोक से बागडोगरा हवाई अड्डे तक पार्थिव शरीरों को लाया गया।

42 13

श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद 15 पार्थिव शरीरों को वायु सेना के विशेष विमानों से देश के विभिन्न हवाई अड्डों पर भेजा गया। यहां से शवों को उनके पैतृक कस्बों या गांवों में ले जाया जाएगा। बिहार के खगड़िया के रहने वाले नायब सूबेदार चंदन कुमार मिश्रा के पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से ले जाया जा रहा है।

40 12

 

सिक्किम में शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के 16 जवान शहीद हो गए थे। सेना के अधिकारी के मुताबिक घटना जेमा, उत्तरी सिक्किम में हुई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था, जो चटन से सुबह थंगू की ओर बढ़ा था। पीआरओ डिफेंस लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत के मुताबिक, जेमा के रास्ते में वाहन एक तीखे मोड़ पर एक खड़ी ढलान पर फिसल गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img