Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

दो सगे भाइयों की मौत, परिजनों का आरोप- जहरीली शराब पीने से हुई घटना

जनवाणी संवाददाता |

गंगानगर: मवाना रोड स्थित अम्हेडा गांव में दो सगे भाइयों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई। इसका पता चलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। परिजनों का कहना ​है कि दोनों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। मृतक वीरपाल इंचोली थाना क्षेत्र के बहचोला में एक फैक्ट्री में काम करता है। वहीं दूसरा भाई मृतक विकास एक मेडिकल स्टोर पर काम करता है।

परिजनों के अनुसार शनिवार देर रात्रि को दोनों भाई घर पर शराब पीकर आए थे। परिजनों के काफी आवाज लगाने के बावजूद जब सुबह दोनों को कमरे से कोई आवाज नहीं आई तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो दोनों भाई मृत पड़े हुए थे। मौके पर पहुंची थाना पुलिस और सीओ सदर देहात ने पूरे मामले की जानकारी ली। दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img