Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

पिटबुल कुत्ते ने दो बालकों पर बोला हमला, एक गंभीर

  • एक बालक ने पिटबुल से भागकर बचाई अपनी जान

जनवाणी संवाददाता |

 कांधला:  कस्बे के मोहल्ला खेल निवासी राजन ने अपने घर पर पिटबुल डॉग पाल रखा है। मंगलवार की दोपहर को पड़ोस का ही बालक असद पुत्र इस्तखार अपने परिवार के ही आरिफ पुत्र हाशिम के साथ अपने घर के बाहर खेल रहा था। आरोप है कि इसी बीच राजन के पिटबुल डॉग ने दोनों मासूमों पर जानलेवा हमला कर दिया। पिटबुल डॉग के हमले में असद पुत्र इस्तखार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि मासूम आरिश ने भागकर अपनी जान बचाई।

आस-पड़ोस के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर पिटबुल डॉग से बालक असद को छुड़ाया। पिटबुल डॉग के हमले में बालक असद गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल बालक को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में मासूम बालक के पिता इस्तखार ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img