Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

पश्चिम बंगाल में अभिनेत्री रिया कुमारी की गोली मारकर हत्या

  • पश्चिम बंगाल में अभिनेत्री रिया कुमारी की गोली मारकर हत्या

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के हावड़ा में आज बुधवार को झारखंड की एक अभिनेत्री के साथ लूटपाट का प्रयास किया गया। असफल होने पर बदमाशों ने गोली मारकर अभिनेत्री की हत्या कर दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, बदमाशों की तलाश की जा रही है।

बताया जा रहा है कि अभिनेत्री रिया कुमारी अपने फिल्म निर्माता पति प्रकाश कुमार और दो साल की बेटी के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग 16 से कोलकाता की ओर जा रही थी। उसी दौरान यह घटना हुई, जहां बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।

रिया कुमारी की फाइल फोटो।
रिया कुमारी की फाइल फोटो।

पुलिस ने बताया कि करीब सुबह छह बजे रिया कुमारी अपने परिवार के साथ बागनान थाना क्षेत्र में महिष रेखा के पास रुकी थीं। उसी दौरान तीन लोगों ने उन पर हमला कर दिया और सामान लूटने की कोशिश की। अभिनेत्री के पति ने बचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने रिया कुमारी को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, पति प्रकाश कुमार अभिनेत्री को कार के पास ले गए और मदद की तलाश में लगभग तीन किलोमीटर तक भटकते रहे। उन्होंने कुलगछिया पिरताला में हाईवे के किनारे कुछ लोगों को देखा और उन्हें घटना के बारे में बताया। स्थानीय लोगों ने उनकी मदद की और अभिनेत्री को उलुबेरिया के एससीसी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रिया कुमारी को मृत घोषित कर दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Fuel Price: दिल्ली में XP100 पेट्रोल 160 रुपये प्रति लीटर, प्रीमियम डीजल भी महंगा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल...

April Bank Holiday: कब खुलेंगे और कब बंद रहेंगे इस महीने बैंक? यहां देखें पूरी लिस्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img