- किसानों की आपसी सहमति के बाद शुरू हो पाया कार्य, एक साल से विवाद के चलते नहीं हो पाया था यह काम
जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: तहसील बुढ़ाना के ग्राम नगवा एवं इटावा से जाने वाली हाईटेंशन ट्रांसमिशन लाइन की स्थापना के लिए लगने वाले विद्युत पोल पर लगभग एक साल से रुके हुए कार्य को किसानों की आपसी सहमति के आधार पर आज कार्य शुरू करा दिया गया।
बुधवार को तहसील बुढ़ाना क्षेत्र अंतर्गत जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर चंद्र भूषण सिंह के कुशल मार्ग निर्देशन एवं एसडीएम बुढ़ाना अरुण कुमार के नेतृत्व में ग्राम नगवा एवं इटावा से जाने वाली हाईटेंशन ट्रांसमिशन लाइन की स्थापना के लिए लगने वाले विद्युत पोल पर लगभग एक साल से रुके हुए कार्य को किसानों की आपसी सहमति के आधार पर आज कार्य शुरू करा दिया गया है।
इटावा के किसान मुआवजा एवं हाईटेंशन ट्रांसमिशन लाइन की लोकेशन को लेकर निरंतर विरोध कर रहे थे। बुधवार को विद्युत विभाग एवं राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम ग्राम प्रधान इटावा एवं सभी प्रभावित किसानों के साथ वार्ता कर सभी की सहमति से विद्युत पोल लगाने संबंधी फाउंडेशन कार्य शुरू कराया गया है ।

