जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी बरेली द्वारा जारी सत्र 2021-22 की विश्वविद्यालय टॉपर सूची में जनपद बिजनौर के कृष्णा ग्रुप आफ कॉलेज के एक साथ चार विद्यार्थियों ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर टॉपर सूची में स्थान बनाया है। यह जनपद बिजनौर का एकमात्र महाविद्यालय है जिसने एक साथ चार पाठयक्रमों में टॉपर्स बनाने की उपलब्धि प्राप्त की है। सभी टापर्स ने विश्वविद्यालय टॉप कर महाविद्यालय के साथ-साथ जनपद बिजनौर व अपने माता-पिता व गुरुजनों का नाम रोशन किया है।

