- मुनि प्रणम्य सागर महामुनिराज द्वारा संचालित कराई पाठशालाएं
जनवाणी संवाददाता |
शामली: मुनि श्री प्रणम्य सागर महामुनिराज की पावन प्रेरणा से संचालित नगर-नगर प्राकृत जैन पाठशाला का आयोजन किया गया। प्राकृत मर्मज्ञ मुनि श्री प्रणम्य सागर महाराज द्वारा चलाए गए अभियान नगर- नगर प्राकृत के अंतर्गत शामली में भी प्राकृत जैन विद्या पाठशाला का शुभरंभ मुनि श्री मंगलानंद महाराज के सानिध्य में पहला सप्ताह सम्पन्न हुआ था।
गुरुवार को दूसरी कक्षा श्री पार्श्वनाथ जिनालय जैन मौहल्ला में आयोजित की गई। सभी श्रावक-श्राविकाएं प्राकृत को जानने समझने की इच्छा से ठंडी के मौसम में भी समय से पहले ही पहुंचे। कार्यक्रम का शुभारंभ पाठशाला की संचालिका सीमा जैन, ममता जैन, जौली जैन, प्रीती जैन, अर्चा जैन ने मंगलाचरण के माध्यम से किया गया। पहले दिन श्रावक-श्राविकाओं को प्राकृत वर्णमाला के बारे में बताया गया।
अंत में मोहित जैन, डा. मृदुला, सुनीता, अंजली, सुरभि, मीनू आदि बहुत से सदस्यों ने प्राकृत की जिनवाणी थुदि को कंठस्थ किया और जिनवाणी थुदि के माध्यम से पाठशाला का समापन कराया गया।

