Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

गन्ना मंत्री ने की पेराई सत्र 2021-22 के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्वरित गन्ना मूल्य भुगतान के लिए दिये गये निर्देशों के क्रम में गन्ना विकास विभाग ने भुगतान के मुद्दे पर सख्त रुख अपना लिया है। प्रदेश की जिन चीनी मिलों का गत पेराई सत्र का गन्ना मूल्य भुगतान अवशेष है उन सभी चीनी मिलों को 15 जनवरी 2023 तक गन्ना मूल्य भुगतान करने के निर्देश दिये गये हैं।

इसी क्रम में गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रदेश के गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी की अध्यक्षता में बजाज समूह, मोदी समूह, सिम्भावली समूह, राणा समूह की ऊन चीनी मिल एवं शामली चीनी मिल के ग्रुप हेड, महाप्रबन्धक-यूनिट हेड्स एवं मुख्य वित्त अधिकारी के साथ चीनी मिल वार गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा की गयी।

समीक्षा बैठक में गन्ना मंत्री ने चीनी मिलों को पेराई सत्र 2021-22 के अवशेष गन्ना मूल्य का तत्काल भुगतान सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिये। गन्ना मंत्री ने चीनी मिलों के प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार समय से गन्ना मूल्य भुगतान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

ऐसी स्थिति में चीनी मिलों को भी किसानों को प्राथमिकता के आधार पर गन्ना मूल्य भुगतान करना होगा। उन्होंने कहा कि चीनी मिलें टैगिंग आदेश का अक्षरशः अनुपालन करें। यदि किसी भी चीनी मिल द्वारा चीनी के विक्रय से प्राप्त होने वाली धनराशि का व्यावर्तन किया जाता है तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गन्ना मूल्य भुगतान पर केंद्रित समीक्षा बैठक में गन्ना विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ सन्दर्भित चीनी मिलों के मुख्य वित्त अधिकारी एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img