Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

जौनपुर में ट्रक और मैजिक की टक्कर से छह लोग घायल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: यूपी में जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत असबरनपुर गांव के पास वाराणसी-सुल्तानपुर हाइवे पर शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे मैजिक व ट्रक में आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो महिला और तीन बच्चे समेत 6 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी रेहटी भेजा गया।

घायलों ने बताया की सिंधोरा वाराणसी निवासी एक रिश्तेदार की गुरुवार को मौत हो गई थी। सभी लोग शोक संवेदना व्यक्त कर मैजिक वाहन से छितौना जलालपुर लौट रहे थे। असबरनपुर गांव के पास पहुंचने पर लोगों ने प्लान बदल कर थरी फूलपुर जाने का निर्णय कर लिया।

चालक आल्हा राजभर गाड़ी मोड़कर गलत तरफ से वाहन लेकर जा रहा था की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। जिसमे 40 वर्षीय चालक आल्हा, 51 वर्षीय शकुंतला पत्नी सूबेदार निवासी छितौना, 30 वर्षीय रीना पत्नी राधेश्याम निवासी थरी फूलपुर वाराणसी और इनके तीन बच्चे अंश 12, हिमांशु 8, प्रियांशु 7 घायल हो गए। सभी घायल चालक समेत आपस में रिश्तेदार हैं। जिनका सीएचसी में उपचार किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img