Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

भाजपा सरकार में न्याय की कोई उम्मीद नहीं: अखिलेश यादव

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार जनता के बुनियादी मुद्दों पर बहस नहीं करना चाहती है। महंगाई, भ्रष्टाचार, अन्याय चरम सीमा पर है। भाजपा सरकार में कोई न्याय की उम्मीद नहीं कर सकता है। पूंजीनिवेश के नाम पर जनता को धोखा दिया जा रहा है।

यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री जनता को धोखा देने के लिए विदेशों में रोड-शो करके जब खाली हाथ लौट आए तो अब राज्यों में देशी निवेशकों को आमंत्रित करने जाएंगे। अभी तक न निवेश है न नौकरी है और नहीं रोजगार है। उन्होंने कहा कि सरकार बताये कि पिछले पांच सालों में प्रदेश में कहां-कहां क्या इन्वेस्टमेंट आया? कितने युवाओं को रोजगार मिला?

अखिलेश यादव ने कहा कि कहीं ठेका मिलना और काम कराना इन्वेस्टमेंट नहीं होता है। इन्वेटमेंट कारखाना लगाना और उद्योग लगाना होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जीएसटी को लेकर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। जीएसटी के नाम पर सरकार छापेमारी करा रही है।

प्रदेश में उद्योग धंधे कहां लगे हैं, सरकार को इसका ब्यौरा तो देना ही चाहिए। यादव ने कहा कि बाहर से निवेश कैसे आ सकता है जब प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहद खराब है। व्यापारियों को लूटा जा रहा है। महिलाओं के साथ उत्पीड़न हो रहा है। महिला अपराध और पुलिस हिरासत मौतों के मामले में उत्तर प्रदेश देश में नम्बर एक पर है।

गोरखपुर में एक बार फिर शर्मनाक घटना हुई है। परिवार और महिलाओं को पुलिस से अपनी बेटी की लाश छीननी पड़ी है। क्या यही प्रदेश की कानून व्यवस्था है। गोरखपुर ही नहीं पूरे प्रदेश से इसी तरह की घटनाएं सामने आ रही है।

सच तो यह है कि भाजपा सरकार में पूरे प्रदेश में कहीं भी कोई विकास दिख नहीं रहा है। भ्रष्टाचार में ही भाजपा का असली चेहरा नज़र आता है। भाजपा के पास प्रचार के लिए करोड़ों रूपये है पर जनता की सुविधाओं के विस्तार और उसकी खुशहाली के लिए कोई योजना नहीं है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img