- मुख्यमंत्री के नाम खंड विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
जनवाणी संवाददाता |
शामली: शुक्रवार को उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर कुमार के नेतृत्व में दर्जनों शिक्षकों ने कस्बा बनत स्थित बीआरसी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम खंड शिक्षा अधिकारी प्रिंसी चौधरी को दिए ज्ञापन में कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा नई पेंशन योजना प्रदेश के बेसिक शिक्षकों पर जबरदस्ती स्वीकार कराने का प्रयास किया जा रहा है।
नई पेंशन स्वीकार न करने की स्थिति में जबरन वेतन रोकने के निर्देश दिए गए है। यह प्रदेश के बेसिक शिक्षकों के साथ तानाशाही पूर्ण व्यावहार है। यह योजना एक अप्रैल 2005 से लागू की गई थी, जोकि स्वैच्छिक है। 17 वर्ष बाद इस प्रकार की जबरदस्ती किया जाना प्रदेश के बेसिक शिक्षकों के साथ अन्याय है। जिससे शिक्षको में आक्रोश बना हुआ है। उन्होने पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने की मांग की है।
इस अवसर पर दिनेश कुमार, अरविन्द कुमार, योगेश राठी, खलील अहमद, सुनील कुमार, जितेन्द्र कुमार, विजय दीनानाथ आदि मौजूद रहे।

