- हैल्थ एटीएम से हो सकेंगी र्क प्रकार की रक्त जांच
जनवाणी संवाददाता |
कैराना: सीएचसी पर भाजपा सांसद ने हैल्थ एटीएम मशीन का शुभारंभ किया। हैल्थ एटीएम मशीन से मरीजों की कई प्रकार की जांच होंगी। पिछले दिनों मरीजों की कई तरह की जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हेल्थ एटीएम मशीन पहुंची थी, लेकिन इसका शुभारंभ नहीं हुआ था। शुक्रवार को भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी ने सीएचसी पर पहुंचकर हैेल्थ मशीन का शुभारंभ किया।
इस दौरान सांसद ने कहा कि सरकार मरीजों को बेहतर सुविधाएं एवं उपचार दिलाने के लिए कटिबद्ध हैं। हैल्थ एटीएम मशीन से मरीजों की कई प्रकार की जांच होंगी। जिसमें मरीजों का समय भी बचेगा और जांच उपरांत उन्हें उपचार मिलेगा।
इस दौरान सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल, चिकित्साधीक्षक डॉ. शैलेंद्र चौरसिया, भाजपा नेता पुनीत द्विवेदी, डा.अनुराग शर्मा, शक्ति सिंघल आदि मौजूद रहें।

