- भारतीय किसान यूनियन तोमर के पदाधिकारियों ने ऊर्जा भवन घेर ज्ञापन सौंपा
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: भारतीय किसान यूनियन तोमर के पदाधिकारियों ने सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर के नेतृत्व मे ऊर्जा भवन का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। ऊर्जा भवन के सभागार मे राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर के समक्ष विभाग के आईपी सिंह निदेशक, वाणिज्य, राजेश कुमार अधिशासी अभियन्ता वाणिज्य, एके आत्रेय एसई वाणिज्य को किसानों की समस्याओं को विस्तार से अवगत कराया।
जिसमे हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनौर, बागपत, मुरादाबाद, जिलों के किसानों ने जल्द समस्या के समाधान का आग्रह किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने अधिकारियों से वार्ता करते हुए कहा कि भारतीय किसान यूनियन तोमर के पास सभी जिलो के किसानों की विद्युत विभाग के उत्पीड़न कि शिकायते भारी संख्या मे आ रहीं है।
जिनमें जबरन ट्यूबवेल का विद्युत भार बढ़ाना, सिंचाई वाले ट्रांसफार्मर चोरी होने पर महीनो तक नये ट्रांसफार्मर के लिए किसानो को गुमराह करना, देहात क्षेत्र मे जर्जर खंभों की शिकायत पर कार्रवाई न होना। तथा गरीब किसानों के अनाप-शनाप बिल भेजकर उगाही करना, कोल्हू संचालको का उत्पीड़न एवं क्षेत्रीय अधिकारियों द्वारा किसानों की समस्या पर फोन ना उठाना आदि शामिल हैं।
जल्द हो इन मांगों का सामाधान
पदाधिकारियों नें कहा कि जो 56 शिकायतें रखी गयीं हैं, उनका तत्काल निवारण हो। किसानों की समस्याओं के लिए विद्युत विभाग गांव-गांव में कैम्प लगाकर समस्या का निदान करें। इसे किसानों के वर्तमान दर से 50% तक कम दर निर्धारित हो। भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारी व अधिकारियों पर निलंबन की कार्रवाई हो।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सलाहकार चौधरी इंद्रजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष मेरठ चौधरी पदम सिंह, मंडल उपाध्यक्ष मंडल दीपक चौधरी, मंडल महासचिव नरेंद्र सिंह गुर्जर गड़ीना, जिला अध्यक्ष विनीत सांगवान, जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर अखिलेश चौधरी महिला जिला अध्यक्ष गीता चौधरी, मीडिया प्रभारी सुशील कुमार पटेल, मेरठ संरक्षक ओमवीर सिंह, सनोज गड़ीना, जानसठ ब्लॉक अध्यक्ष अमर सिंह चौधरी, तेजपाल, अमित, रामपुर मोती, आदि रहे।

