जनवाणी ब्यूरो |
लखनऊ: सूबे में नए साल पर 4 सडक़ हादसों में 9 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जालौन में ट्रैक्टर पलटने से & किसानों की मौत हो गई। जबकि मथुरा में मां बेटे को कार ने रौंद दिया। गोरखपुर से लौट रहे महाराजगंज के & युवक हादसे का शिकार हो गए। इसके अलावा लखीमपुर खीरी में बाइक टकराने से एक युवक जिंदा जल गया।
जालौन में घने कोहरे के चलते भीषण सडक़ हादसा हो गया। यहां तेज र तार ट्रैक्टर गड्ढे में पलट गया। हादसे में & किसानों की मौत हो गई। घटना कदौरा थाना क्षेत्र के कुंवाखेड़ा की है। तीनों किसान ट्रैक्टर से हरी मटर बेचकर लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर बेकाबू होकर गड्ढे में पलट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने मृतक किसानों की पहचान भूरे (50), प्रताप सिंह (58) और लोकेंद्र (48) के रूप में की है। महराजगंज के & युवकों की गोरखपुर में सडक़ हादसे में मौत हो गई। इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल भी हुए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महराजगंज के निचलौल कस्बे से 5 दोस्त नए साल से पहले घूमने गए थे। नए साल पर वो लोग घर वापस आ रहे थे।
तभी उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वहीं लखीमपुर में एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर होने के बाद बाइक में आग लग गई। इस हादसे में 1 युवक की जलकर मौत हो गई। वहीं 1 की हालत गंभीर बनी हुई है। मथुरा के छाता में रविवार की सुबह सडक़ हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई।
वहीं बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है। सडक़ पार करते समय तीनों को एक तेज र तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास के लोग तीनों को उठाकर अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही मां-बेटे ने दम तोड़ दिया। वहीं बेटी का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।

