Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

कंकरखेड़ा के खड़ौली गांव से परिवार लापता

  • गांव के मकान में लगे सीसीटीवी में हुआ परिवार कैद, पुलिस जांच में जुटी

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: थाना क्षेत्र के खड़ौली गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक परिवार गायब हो गया। दोपहर के समय तक जब घर का ताला नहीं खुला तो ग्रामीणों को शक हुआ। ग्रामीणों ने युवक के भाई को फोन किया। युवक ने रिश्तेदारी में परिवार की जानकारी जुटाई थी। लेकिन सुराग नहीं लग सका था। जिसके बाद से लगातार परिवार के सदस्यों का नंबर भी बंद आ रहा है।

सोमवार को पीड़ित भाई ने थाने पहुंचकर परिवार की गुमशुदगी दर्ज कराई। खड़ौली गांव निवासी संदीप पुत्र देवीसहाय ने सोमवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह तीन सगे भाई हैं। बड़ा भाई मुकेश, नरेश व संदीप है। उसका बड़ा भाई 45 वर्षीय नरेश उसके मकान से कुछ दूरी पर अपने परिवार के साथ रहता है। नरेश खेती करते हैं। युवक की शादी लगभग 24 वर्ष पूर्व दिल्ली के सुंदरनगर निवासी बबीता से हुई थी।

परिवार में 41 वर्षीय पत्नी बबीता, 20 वर्षीय बेटा आदेश व 17 वर्षीय बेटा प्रिंस है। बड़ा बेटा बीए व छोटा बेटा इंटरमीडिएट का छात्र है। पीड़ित के अनुसार रविवार सुबह नरेश के पड़ोस में रहने वाले ग्रामीण का फोन आया कि घर पर ताला लगा हुआ है। पीड़ित ने बड़े भाई को फोन कर मामले की जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन नंबर बंद आ रहा था। जिसके बाद पीड़ित ने अपने परिवार को मामले की जानकारी दी।

परिजनों ने गायब परिवार की तलाश शुरू की, लेकिन परिवार का सुराग नहीं लग सका था। पीड़ित ने बड़े भाई की ससुराल में फोन किया था, लेकिन वहां से भी सफलता हाथ नहीं लगी थी। सोमवार को नरेश के ससुराल वाले गांव पहुंचे। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर सोमवार देर शाम पूरे परिवार की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने घर के पास मकान पर लगे एक सीसीटीवी फुटेज चेक की।

जिसमें पूरा परिवार रविवार सुबह लगभग सवा तीन बजे हाइवे की तरफ जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। वहीं, परिवार के सदस्यों का नंबर ट्रेसिंग पर लगा दिया है। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि तहरीर मिल गई है। सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है। जल्द बरामदगी कर ली जाएगी।

महिला की मौत के मामले में पति गिरफ्तार

मोदीपुरम: पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के रोशनपुर डौरली निवासी महिला हिना के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में सोमवार को पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार तीन साल पहले महिला हिना की शादी दानिश से हुई थी। महिला के एक बच्चा था। महिला मामेपुर की रहने वाली थी। पति दानिश वेल्डिंग का काम करता था। रविवार को महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

परिजनों ने महिला का शव लटका देख उसे नीचे उतारा और मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर मायके पक्ष के लोगों को सूचना दी थी। मायके पक्ष के लोगों ने पति दानिश पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने मायके पक्ष की तहरीर पर सोमवार को पति दानिश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पति की मां और चार बहनों के खिलाफ पल्लपुरम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैै।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img