- स्वामी कल्याणदेव डिग्री कॉलेज में हुआ आयोजन
जनवाणी संवाददाता |
ऊन: राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के उत्प्रेरण व सहयोग से नवाचार एवं सतत विकास समिति के तत्वधान में स्वामी कल्याण देव वैदिक डिग्री कॉलेज के प्रांगण में कम लागत से शिक्षण सामग्री पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। शुक्रवार को स्वामी कल्याण देव वैदिक डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यशाला में प्राचार्य डॉक्टर दीपिका गोयल एवं संस्था की सेक्रेटरी वंदना द्वारा अतिथियों का पुष्प भेंट कर किया गया एवं विजय तोमर ने कार्यशाला में आए रिसोर्स पर्सनस का स्वागत किया। कार्यशाला में संदर्भ व्यक्ति संदीप कुमार ने कम लागत में वैज्ञानिक सिद्धांतों को करके दिखाया।
उन्होंने प्रतिभागियों को कम लागत से व बिना लागत के संसाधनों से वैज्ञानिक सिद्धांत साझा करके बताएं। उन्होंने गुरुत्वाकर्षण बल, कंपन, ध्वनि, न्यूटन सिद्धांत की जानकारी दी। रिसोर्स पर्सन रणसिंह द्वारा वायुदाब, पास्कल का नियम, न्यूटन की गति का तीसरा नियम, आर्कमिडीज का सिद्धांत, रसायन विज्ञान के सिद्धांतों को प्रतिभागियों के साथ विस्तार से चर्चा की। सभी प्रतिभागियों ने कार्यशाला में करवाए गए प्रयोगों को स्वयं अपने हाथ से करके भी देखा। कार्यशाला की अध्यक्षता राजपाल पंचाल द्वारा की गई।
कार्यशाला में ऊन ब्लॉक से राजकीय अध्यापकों, कॉलेज विद्यार्थियों सहित लगभग 70 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
कार्यशाला में मुख्य रूप से दीपक मुदगिल, रणसिंह पवन कुमार, अखिलेश, सोनिया, शिवम मलिक, संगीता उपस्थित रहे।

