Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

सीसीएसयू: नहीं जारी होगी तीसरी मेरिट, अब प्रतिक्षा सूची से होंगे प्रवेश

  • 29 को जारी होगी प्रतिक्षा सूची, 4 नवंबर तक होंगे प्रवेश
  • कॉलेजों में दो मेरिट से प्रवेश के बाद भी एक लाख से अधिक सीटें खाली

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विवि व उससे संबंधित मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में दूसरी मेरिट से प्रवेश प्रक्रिया चल रही थी, जो समाप्त हो चुकी है। सीसीएसयू की ओर से बची सीटों पर प्रवेश के लिए आज यानि बुधवार को प्रतिक्षा सूची जारी की जाएगी। जिसके प्रवेश 4 नवंबर तक चलेंगे।

विवि की ओर से प्रवेश को लेकर जारी किए गए निर्देशानुसार समस्त स्नातक पाठ्यक्रमों बीएएसी नर्सिंग बीपीईएस,बीएएसी फिजिकल एजूकेशन, हेल्थ एजूकेशन एंड स्पोर्ट को छोड़कर प्रथम ओपन मेरिट गुरुवार को जारी की जाएगी। जिसके आॅफर लेटर विद्यार्थी अपनी लॉगइन आइडी से डाउनलोड कर चयनित महाविद्यालय में 29 से 31 अक्टूबर तक जमा करा सकेंगे।

उसके बाद कॉलेज अपने स्तर पर वरीयता सूची जारी करेंगे। जिसके प्रवेश 2 से 4 नवंबर तक चलेंगे। बता दें कि कोरोना के चलते इस वर्ष पहली व मेरिट से जहां प्रवेश कम हुए थे वहीं दूसरी मेरिट से भी सीटें नहीं भर पाई है। कोरोना के चलते सत्र शुरु करने में देरी होने की वजह से विवि की ओर से केवल दो मेरिट में ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी थी, लेकिन सीटें न भरे पाने की वजह से अब विवि तीसरी मेरिट भी जारी कर सकता है।

अभी तक पहली मेरिट से प्रवेश की बात करे तो उसमें 52 हजार 879 और दूसरी मेरिट 10 हजार 108 प्रवेश हुए है। दोनों मेरिट के मिला कर 62 हजार 974 ही प्रवेश हुए है और 1 लाख 36 हजार 533 सीटें खाली रह चुकी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img