जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: बिहार चुनाव के पहला चरण में आज 71 सीटों पर मतदान हो रहा है। राजग और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर है। पहले चरण में नीतीश सरकार के 8 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है। मतदान को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। तेजस्वी यादव ने लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की है।
पहले चरण से जुड़ी अहम बातें…
- कुल वोटरों की संख्या: 2,14,84,787
- कुल प्रत्याशी: 1066
- कौन कितनी सीटों पर लड़ रहा
- आरजेडी: 42 सीटों पर
- एलजेपी: 41 सीटों पर
- आरएलएसपी: 40 सीटों पर
- जेडीयू: 35 सीट पर
- बीजेपी: 29 सीट पर
- बीएसपी: 26 सीट पर
- कांग्रेस: 21 सीट पर
- एनसीपी: 21 सीटों पर
मतदान जारी
मतदान से पहले सीआरपीएफ ने औरंगाबाद के धिब्रा इलाके में दो आईईडी बरामद किए थे। मतदान फिलहाल शांतिपूर्ण तरीके से जारी है।
पहले चरण का मतदान जारी
पहले चरण का मतदान जारी, गया में एक पोलिंग बूथ का नजारा।
Voting for the first phase of #BiharElections underway; visuals from a polling station in Gaya pic.twitter.com/LOlxKLX09J
— ANI (@ANI) October 28, 2020
मतदान बूथ पर सैनिटाइजेशन
गया के एक मतदान बूथ पर सैनिटाइजेशन करता कर्मचारी। कोरोना काल में ये देश में पहला बड़ा चुनाव हो रहा है।
Gaya: People deployed on polling duties seen wearing masks and gloves; sanitizers to be used during the voting that will begin shortly, which is first of its kind after #COVID19 pandemic. #BiharElections pic.twitter.com/WuF6C0jx2h
— ANI (@ANI) October 28, 2020
ईवीएम में खराबी आई
लखीसराय में पोलिंग बूथ नंबर 168 पर ईवीएम में खराबी आई है।
मुंगेर में मतदान की तैयारी
मुंगेर में मतदान की तैयारियां, कुछ देर में शुरू होगा मतदान
Preparations underway at a polling station in Munger as the voting for the first phase of #BiharElections to begin shortly. pic.twitter.com/lzlIWQFf0H
— ANI (@ANI) October 28, 2020
तेजस्वी यादव ने की अपील
राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा- पहले चरण का मतदान कुछ देर में शुरू होगा। मैं सभी से अपील करता हूं कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
Voting for the first phase of the #BiharElections2020 will begin shortly. I appeal to people of the State to exercise their right to vote: Rashtriya Janata Dal leader Tejashwi Yadav pic.twitter.com/ocFvv0YptL
— ANI (@ANI) October 28, 2020
सभी तैयारियां पूरी
बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले गया में ईवीएम और वीवीपैट इकट्ठा करने के बाद पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गईं। गया के जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने कहा कि 20,000 से अधिक मतदान कर्मियों और लगभग 18,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
Gaya: Polling parties left for their respective polling stations after collecting EVMs & VVPATs ahead of voting for 1st phase of #BiharElections tomorrow.
Gaya District Magistrate Abhishek Singh said,"Over 20,000 polling personnel & around 18,000 police personnel are deployed." pic.twitter.com/Mbq2f0FZno
— ANI (@ANI) October 27, 2020

