Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

‘पापा के पप्पू ने जनता के पैसे किए खर्च’

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक बार फिर महाराष्ट्र सरकार और बृहन्मुंबई महानगर पालिका पर निशाना साधा है। दरअसल बीएमसी ने कंगना के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे वकील को 82 लाख रुपये का भुगतान किया था, इस पर कंगना ने तंज कसते हुए कहा, ‘पापा के पप्पू ने जनता के पैसे खर्च किए।

मुंबई के आरटीआई एक्टिविस्ट शरद यादव ने बीएमसी से पूछा था कि कंगना के मामले में किस वकील को अपॉइंट किया गया है और कितनी फीस दी गई है। इस सवाल का जवाब देते हुए बीएमसी ने कहा कि इस मामले में वकील आकांक्षा चिनॉय को चुना गया था और उन्हें 11 बार में 82.5 लाख रुपये का भुगतान किया गया।

इस खुलासे पर कंगना ने बुधवार को चुटकी लेते हुए ट्वीट किया-‘म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन ने मेरे घर में अवैध तरीके से की गई तोड़फोड़ के लिए अब तक 82 लाख रुपए खर्च किए हैं। एक लड़की को चिढ़ाने के लिए पापा के पप्पू ने जनता के पैसे खर्च किए, महाराष्ट्र की यह स्थिति हो गई है, बेहद दुर्भाग्यपूर्ण।’

कंगना के अलावा भाजपा नेता नीतेश राणे ने भी इस खुलासे पर ट्वीट करते हुए लिखा-‘मुंबईकर पेंगुइन और कंगना के केस में वकीलों को पेमेंट करने के लिए टैक्स भरते हैं। अब क्या बचा है? इनके बच्चों की शादी भी हमारे पैसों से होगी लगता है।’

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img