Friday, February 6, 2026
- Advertisement -

एम्स जोधपुर ने निकाली भर्ती, ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऐसे करें आवेदन

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, जोधपुर ने सीनियर रेजिडेंट पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एम्स जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 फरवरी, 2023 तक है। यह भर्ती अभियान संगठन में 114 पदों को भरेगा।

पात्रता मापदंड

जो उम्मीदवार अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, जोधपुर की सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल डिग्री होनी चाहिए। प्रत्येक विषय के लिए शैक्षिक योग्यता से संबंधित विवरण यहां उपलब्ध विस्तृत अधिसूचना पर देखे जा सकते हैं। ऊपरी आयु सीमा 45 वर्ष से कम होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एम्स जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in पर जाकर आधिकारिक अधिसूचना चेक कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, जोधपुर की सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में एमसीक्यू आधारित लिखित परीक्षा और साक्षात्कार शामिल है। उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए 1:6 के अनुपात में बुलाया जाएगा अर्थात एक पद के लिए केवल छह उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदन शुल्क

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, जोधपुर की सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती में आवेदन के लिए ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये और प्रोसेसिंग शुल्क लागू है। जबकि अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जन जाति वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये और लेन-देन शुल्क अलग है। वहीं, विकलांग और दिव्यांग व्यक्तियों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।


ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले www.dainikjanwani.com पर हिंदी में जरूर पढ़ें। आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट दैनिक जनवाणी डॉट कॉम।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Rinku Singh: क्रिकेटर रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक, मोनेटाइजेशन की कमाई उड़ाई

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह साइबर...

चतुर होना खुद में एक सजा है

शहर के उस कोने में जहां नालियों का पानी...

विकास और पर्यावरण की एक जैसी लड़ाई

केंद्र सरकार ने हाल ही में कश्मीर में प्रस्तावित...

जीत को हार बताने की कोशिश

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता हो गया...

Saharanpur News: जेसीबी ने किए नालों पर बने दो दर्जन पक्के थले ध्वस्त

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर...
spot_imgspot_img