Friday, May 8, 2026
- Advertisement -

लापता हुई महिला का शव मिला कब्रिस्तान में, हैरान कर देगी खबर..

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बीते 10 दिनों से दिल्ली पुलिस एक महिला की तलाश कर रही थी और उनकी तलाश कब्रिस्तान पर जाकर खत्म हुई। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को बताया कि उन्हें महिला का शव कब्रिस्तान से मिला है।

महिला की पहचान 54 वर्षीय मीना के रूप में हुई है। वह मंगोलपुरी से 2 जनवरी को गायब हो गई थी। दरअसल मीना के गायब होने पर उसके परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

मुबीन नाम के शख्स पर लगाया आरोप

परिजनों ने मुबीन नाम के शख्स पर मीना को गायब करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुबीन को हिरासत में ले लिया था और पूछताछ कर रही थी। पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी मुबीन ने बताया कि उसने मीना की हत्या कर शव कब्रिस्तान में दफना दिया था।

पुलिस ने मुबीन की निशानदेही पर कब्रिस्तान से शव बरामद कर लिया और अन्य तीन लोगों के नाम बताए जिन्होंने इस हत्या में उसका साथ दिया था। इसके बाद पुलिस ने अन्य तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार

मीना रोजमर्रा के खर्चों के लिए रेहड़ी-पटरी वालों को ब्याज पर उधार दिया करती थी। वह दो जनवरी से लापता हो गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने मुबीन और नवीन को गिरफ्तार किया जिन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने एक अन्य शख्स रेहान के साथ मिलकर मीना का कत्ल कर दिया है।

आरोपियों ने बताया कि

उन्होंने मीना का शव 2-3 जनवरी की दरम्यानी रात में नांगलोई कब्रिस्तान में दफनाया था। उन्हें मीना का कत्ल इसलिए करना पड़ा क्योंकि वह लगातार उन पर कर्ज लिए पैसे चुकाने का दबाव बना रही थी। इस घटना में एक ऑटो का इस्तेमाल किया गया था जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

पुलिस ने शव को कब्रिस्तान से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच चल रही है। इस मामले में पुलिस ने कब्रिस्तान का देखरेख करने वाले शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया है। कब्रिस्तान के केयरटेकर ने आरोपियों से 5000 रुपये लेकर उन्हें शव दफनाने की अनुमति दी थी।


ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले www.dainikjanwani.com पर हिंदी में जरूर पढ़ें। आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट दैनिक जनवाणी डॉट कॉम।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: जालंधर-फरीदकोट में धमकी भरे ईमेल, स्कूलों को भी उड़ाने की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img