- जन्मदिवस के अवसर पर गरीबों को वितरित किये गये कंबल: बृजलाल खाबरी
जनवाणी ब्यूरो |
लखनऊ: आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनको बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी तथा प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में गरीबों को कंबल वितरण किया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, संगठन सचिव अनिल यादव, मीडिया संयोजक अशोक सिंह, प्रदेश प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय, नितिन आदि मौजूद रहे।

