Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

इस साउथ फिल्म की हिंदी रीमेक है कार्तिक आर्यन की ‘शहजााद’

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कार्तिक आर्यन और कृत सेनन की फिल्म ‘शहजााद’ का ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया। ये फिल्म एक्शन पैक्ड फैमिली एंटरटेनर होने वाली है जिसके ट्रेलर पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया। हालांकि, ‘शहजादा’ भी साउथ की एक फिल्म का ही हिंदी रीमेक है।

29 22

आपको बता दें कि ये अल्लू अर्जुन की पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘अला बैकुंठपुरमलो’ की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। लेकिन फिल्म हिंदी में डब नहीं है शायद इसी वजह से ज्यादातर लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं है। हां, मगर आप अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘अला बैकुंठपुरमलो’ को नेटफ्लिक्स पर कभी भी देख सकते हैं। फिल्म से कई सीन हूबहू ‘शहजादा’ में कॉपी किए गए हैं। वहीं, फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा तब्बु और पूजा हेगड़े ने भी अहम भूमिका निभाई थी।

खैर, कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की जोड़ी एक बार फिर स्क्रीन पर जादू बिखेरने के लिए तैयार है। कार्तिक की फिल्म ‘शहजादा’ का ट्रेलर देखकर हर कोई उम्मीद कर रहा है कि ये फिल्म एक्शन और कॉमेडी से भरपूर होने वाली है। ट्रेलर में कार्तिक का डायलॉग फैमिली पर बात आए तो डिस्कशन नहीं एक्शन करते हैं, फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। ‘शहजादा’ की खास बात ये भी है कि ये कार्तिक आर्यन के करियर की पहली एक्शन मूवी है।

28 20

फिल्म के ट्रेलर के बाद लोग कार्तिक की ‘शहजादा’ को लेकर पहले से ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। ये फिल्म अगले महीने यानी 10 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में कार्तिक और कृति सेनन के अलावा परेश रावल और राजपाल यादव भी अहम भूमिका में हैं।

इसके अलावा जल्द ही कार्तिक डायरेक्टर समीर विध्वंस की अगली फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ में कियारा आडवाणी संग नजर आएंगे। इन दोनों फिल्मों के अलावा कार्तिक के पास इस वक्त ‘कैप्टन अमेरिका’ और ‘आशिकी 3’ जैसी फिल्में भी लाइन में हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img