- कहा, डिम्पल यादव समाजवादी महिला सभा की प्रेरणा स्रोत
जनवाणी संवाददाता |
शामली: रविवार को सपा जिला कार्यालय पर आयोजित सांसद डिम्पल यादव के जन्मोत्सव कार्यक्रम में निवर्तमान जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डिम्पल यादव राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति में रची-बसी हैं। सुरेन्द्र ताना ने डिम्पल यादव के व्यवहार की प्रशंसा करते हुए कहा कि वो न केवल समाजवादी महिला सभा की प्रेरणा स्रोत हैं बल्कि सभी कार्यकतार्ओं के प्रति उनका व्यवहार हमेशा मधुर रहता है।
धर्मवीर निर्वाल ने कहा कि डिम्पल यादव ने संसद में हमेशा जनहित के मुद्दे उठाए हैं तथा महिलाओं के मुद्दे के प्रति वें बेहद संवेदनशील है। सलेकचन्द प्रधान ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के समय डिम्पल यादव ने गरीबों, असहायों, मरीजों एवं महिलाओं के कल्याण में लगे संगठनों की सहायता की तथा उनके साथ मिलकर अनेकों कल्याण कार्यक्रमों की शुरूआत की।
प्रोफेसर सुधीर पंवार ने अपने संदेश में कहा कि डिम्पल यादव ने मैनपुरी चुनाव जीतकर विपक्षी पार्टियों के लिए 2024 में उत्साह जगाया है ,वो कुशल गृहिणी होने के साथ-साथ गरिमामयी व्यवहार वाली राजनेता भी हैं। तारा राजपूत एवं गोपाल करोड़ी ने केक काटकर सभी को वितरित किया तथा ईश्वर से डिम्पल यादव के सफल दीर्घ जीवन की प्रार्थना की।
इस अवसर पर रईस मिर्जा, प्रदीप कुमार, शफकत खान एडवोकेट, अजय धीरयान आदि कार्यकर्ता मौजूदा रहे।

