- अखिल भारतीय कश्यप समाज चैरिटेबल ट्रस्ट की मीटिंग
जनवाणी संवाददाता |
शामली: अखिल भारतीय कश्यप समाज चैरिटेबल ट्रस्ट ने समाज में फैली कुरीतियों को समूल नष्ट करने के साथ-साथ सामाजिक एकजुटता पर जोर दिया। रविवार को शामली के मोहल्ला श्रीपाल विहार में संजीव कश्यप के आवास पर अखिल भारतीय महर्षि कश्यप चैरिटेबल ट्रस्ट, शामली के तत्वावधान में समाज के गणमान्य लोगों की एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष संजीव कश्यप ने कहा कि वर्तमान परिवेश में प्रत्येक समाज में आगे बढ़ने की प्रतिस्पर्धा है, हमारा समाज भी सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक तथा धार्मिक परिवर्तन करने के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा कठोर परिश्रम के साथ संघर्ष कर रहा है। संघर्ष में हम सभी को एकजुट होकर बुनियादी ढांचा खड़ा करना होगा।
अपने इतिहास को जानकर नये इतिहास की रचना करनी होगी। हमें छोटी-छोटी गोष्ठियों के माध्यम से समाज में शिक्षा, संगठन पर कार्य करने के साथ समाज में फैली कुरीतियों जैसे नशाखोरी, दहेज प्रथा, विभिन्न कार्यक्रमों में अत्यधिक धन का व्यय करना आदि को दूर करने पर कार्य करना होगा।
इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने एकजुट होकर सामाजिक परिवर्तन के लिए कार्य करने के लिए संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता जयपाल सिंह कश्यप काबड़ौत और संचालन पवन कश्यप सैहटा ने किया।
इस अवसर पर रोशनलाल कश्यप, मुल्कीराम कश्यप, रामकुमार कश्यप, मास्टर नीटू कश्यप भनेड़ा, कवरपाल कश्यप, रविंद्र लपराना, संजीव कश्यप कसेरवा, चैनपाल कश्यप आदि उपस्थित रहे।

