- हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने बल्लभगढ़ की घटना को लेकर फूंका पुतला
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: हिंदू जागरण मंच बिजनौर ने हरियाणा की घटना को लेकर लव जिहाद का पूतला फूंककर अपने विरोध जताया। लव जिहाद का पूतला फूंकने को लेकर कार्यकर्ताओं व पुलिस से तीखी नोकझोक व झड़प हुई। हिंदू जागरण मंच ने देश में बढ़ रही लव जिहाद की घटनाओं को रोकने व आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता गुरूवार को शास्त्री चौक पर लव जिहाद का पुतला फूंकने के लिए एकत्र हुए। इसी दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को पूतला फूंकने से रोका तो कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच तीखी नोकझोक हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पूतले को आग के हवाले कर दिया।
नगराध्यक्ष अमर हरि गुप्ता ने कहा कि देश में लव जिहाद की घटनाएं बढ़ रही है। हरियाणा के बल्लभगढ़ में हिन्दू समाज की बेटी को सरेआम गोली मार दी जाती है, जिसको लेकर पूरे देश में आक्रोश है। युवती का दोष सिर्फ इतना था कि उसने तौफिक खान के प्रेम का स्वीकार नही करते हुए धर्म परिवर्तन करने से मना कर दिया।
उन्होने कहा कि हिन्दू जागरण मंच शासन प्रशासन से ऐसी घटनाओं को रोकने की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करता है। इस दौरान जिला महामंत्री गौरव चिकारा, अंशुल राजपूत, सौरभ काकरान, अमर हरि गुप्ता, सचिन विश्नोई, परवेंद्र सिंह, आशीष, राजकुमार, नितेश, सुमित, वरूण, दीपक, सचिन, दिपांशु, दर्शित, सचिन, ललित व हिमांशु पंडित मौजूद रहे।

