Friday, May 8, 2026
- Advertisement -

बहन से छेड़छाड़, विरोध पर भाई को मारी गोली

  • पावलीखास का है मामला, युवक गंभीर रूप से घायल
  • जसवंत राय अस्पताल में कराया भर्ती

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: पावलीखास गांव में रविवार शाम युवक को छेड़छाड़ का विरोध करना भारी पड़ गया। युवक को उसके चचेरे भाई ने ही तमंचे से गोली मार दी। गोली युवक के पेट में जा लगी। जिसके बाद युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर परिजन व ग्रामीण मौके पर दौड़े। वहीं आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भाग गया। परिजन युवक को लेकर हाइवे स्थित एक अस्पताल में दौड़े। जहां से चिकित्सकों ने युवक को जसवंत राय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पावलीखास गांव में अब्दुल अपने परिवार के साथ रहता है। अब्दुल मजदूरी का काम करता है। अब्दुल ने पुलिस को बताया कि उसके पड़ोस में ही उसका चाचा अखलाक अपने परिवार के साथ रहता है। आरोप है कि उसका चचेरा भाई अरशद पिछले काफी समय से उसकी बहन को परेशान कर रहा था। वहीं पूर्व में भी दोनों पक्षों में मामले को लेकर विवाद हो चुका था। रविवार दोपहर अरशद ने उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ कर दी थी। जिसको लेकर अब्दुल व अरशद में कहासुनी हो गई थी।

जिसके बाद आरोपी अंजाम भुगतने की धमक देकर चला गया था। आरोप है कि शाम के समय अब्दुल अपने घर पर ही मौजूद था। इसी बीच आरोपी ने अपनी छत से गाली गलौज कर दी। पीड़ित युवक ने गाली-गलौज का विरोध किया। जिसके बाद गुस्साए युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली युवक के पेट में जा लगी। गोली लगते ही युवक लहूलुहान होकर फर्श पर जा गिरा। गोली की आवाज सुनकर परिजन बाहर दौड़े। युवक को लहुलुहान अवस्था में देखकर परिजनों के होश उड़ गए। वहीं अन्य ग्रामीण भी घटना स्थल की तरफ भागे। कुछ ग्रामीणों ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया।

मगर युवक हवाई फायरिंग करता हुआ भाग गया। परिजन युवक को लेकर एसडीएस अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए युवक को मेरठ रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। वही आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी। मगर आरोपी घर से फरार मिला। वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना है कि दोनों पक्षों में जमीनी विवाद भी चल रहा है। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि फिलहाल तहरीर नही आई है। प्रथम दृष्टय प्रेम प्रसंग का लग रहा है।

सोतीगंज में फायरिंग करने वालों पर पुलिस मेहरबान

सदर थाना क्षेत्र सोतीगंज रविन्द्रपुरी में रात के वक्त अठ्ठाईस दिनों पहले सरेआम बाइक सवारों ने फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत व्याप्त कर दी थी। लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी आरोपी सदर पुलिस हत्थे नहीं चढ़ पाये हैं। आखिर सदर पुलिस फायरिंग करने वालों पर इतनी मेहरनबार क्यों है। जबकि फायरिंग करने के दौरान आरोपियों ने ऐलानिया कत्ल की धमकी भी दी थी।

सोतीगंज में घर के बाहर एक परिवार पर सरेआम पिस्टलों से कई राउंड फायरिंग की गई। फोन पर ऐलानिया कत्ल की धमकी देने वाले अभी भी भी सदर पुलिस की पकड़ से दूर हैं। फायरिंग करने वालों पर गैंगस्टर्स और दर्जनों अपराधिक मुकदमे दर्ज होने के बाद भी सदर पुलिस किसी बड़ी घटना के इंतजार में है। सदर थाना क्षेत्र सोतीगंज रविन्द्रपुरी गंज बाजार स्थित मोहसीन के घर पर 25 दिसम्बर की रात तकरीबन नौ बजकर पांच मिनट पर गैंगस्टर में निरुद्ध जाकिर उर्फ 26 निवासी जली कोठी, सुहैल उर्फ शिला पुत्र भुट्टू निवासी हाफीज वाली गली, जली कोठी, शादाब उर्फ बाबूलाल पुत्र भुट्टू निवासी जली कोठी, रेहान उर्फ मोनू गुर्जर पुत्र अप्पू निवासी खैरनगर,नानू पुत्र शकील निवासी जली कोठी, अलमास वजीर निवासी जली कोठी दो स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर पिस्टलों से गोलियां बरसा दी थी।

09 22

मोहसिन पर हमले के बाद फायरिंग करने वालों ने मोहसीन को फोन मिलाया और ऐलानिया कत्ल की धमकी दी थी। सदर पुलिस ने फायरिंग करने वाले 6 आरोपियों पर धारा 147, 148, 149, 336, 506 में मुकदमा दर्ज किया था। हालांकि परिवार के लोगों ने सदर पुलिस पर आरोप लगाया था कि पुलिस ने फायरिंग करने वालों पर धारा 307 नहीं लगाई। सदर पुलिस ने 28 दिन बाद भी एक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक कर उनकी फुटेज अपने कब्जे में ली थी। पीड़ित पक्ष मोहसीन ने जान का खतरा बताया था।

फायरिंग करने वालों पर हैं दर्जनों अपराधिक मुकदमें

जाकिर उर्फ 26 पर गैंगस्टर लगी है। उस पर 29 अपराधिक मुृकदमे दर्ज हैं। सुहैब उर्फ शिला पर 13 मुकदमे दर्ज हैं। शादाब उर्फ बाबूलाल पर 9 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं मोनू गुर्जर पर लूट का एक मुकदमा दर्ज हैं। सुहैब पर भी गैंगस्टर लगी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: जालंधर-फरीदकोट में धमकी भरे ईमेल, स्कूलों को भी उड़ाने की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img