Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

बिहार चुनाव के बीच आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई ?

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बिहार में चुनावी माहौल के बीच गुरुवार को आयकर विभाग की टीम ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की। एक साथ पटना, हिलसा, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार और गया में स्टोन चिप्स के व्यापारी और सरकारी काम करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ धावा बोला। टीम ने चार सर्च और आठ सर्वे की कार्रवाई की।

इस काम में आयकर विभाग की 30 से अधिक टीमें लगी रही। सर्च और छापेमारी में आयकर टीम को करोड़ों रुपए नकद, ज्वेलरी, करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं। टीम की छापेमारी शुक्रवार को भी जारी रहेगी।

आयकर विभाग बिहार में चुनावी प्रक्रिया के बीच लगातार सर्च व सर्वे की कार्रवाई कर रहा है। विभिन्न स्रोतों से मिली जानकारी के आधार पर आयकर टीम हाल के दिनों में कई कार्रवाई कर चुका है। इसी क्रम में गुरुवार को भी आयकर टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर राज्य के विभिन्न शहरों में एक साथ धावा बोला।

पटना में गणाधिपति कंस्ट्रक्शन एजेंसी के यहां आयकर टीम ने धावा बोला। इस एजेंसी के मालिक जर्नादन प्रसाद के आठ ठिकानों पर आयकर टीम ने तलाशी की। फ्रेजर रोड, दीघा, कदमकुआं, हनुमान नगर स्थित कार्यालय व आवास पर जांच-पड़ताल में आयकर टीम को करोड़ों रुपए होने के कागजात बरामद हुए। बैंकों के अलावा विभिन्न बचत योजनाओं में निवेश के कागजात मिले हैं। एजेंसी के मालिक ने करोड़ों की जमीन भी बना रखी है जिसके दस्तावेज मिले हैं।

वहीं नालंदा इंजीकॉन प्राईवेट लिमिटेड के नौ ठिकानों पर टीम ने तलाशी ली। यह एजेंसी राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के नल-जल योजना का काम करती है जिसमें नल-जल योजना भी शामिल है।

आयकर टीम ने कंपनी के मालिक विवेकानंद कुमार के घर व कार्यालय की गहन तलाशी ली। आयकर टीम को इसके यहां से भी करोड़ों रुपए होने के दस्तावेज मिले हैं। साथ ही ज्वेलरी व जमीन के दस्तावेज मिले हैं।

राज्य के अन्य शहरों में आयकर टीम ने गया, भागलपुर व पूर्णिया में भी अलग-अलग स्थानों पर सर्च व सर्वे किया। भागलपुर में आयकर टीम को तलाशी के दौरान 50 लाख की नकदी बरामद हुई है। टीम को यहां से ज्वेलरी, जमीन और बचत योजनाओं में निवेश के दस्तावेज मिले हैं। हिलसा में भी आयकर टीम को लाखों रुपए होने के दस्तावेज मिले हैं।

अधिकारियों ने कहा कि आयकर टीम को मिले दस्तावेजों का आंकलन हो रहा है। इसी के बाद पता चल सकेगा कि सर्च व सर्वे में कितने करोड़ की संपत्ति व जमीन या ज्लेवरी के कागजात मिले हैं। इसके लिए सर्च व सर्वे का काम शुक्रवार को जारी रहेगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img