Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

दबंग लड़कियों से गांव वाले परेशान, एसएसपी ऑफिस पहुंच ग्रामीणों ने की शिकायत

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर में दबंग लड़कियों से लोग परेशान हैं। लड़कियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए गांव वालों ने एसएसपी से गुहार लगाई है। महिलाओं और पुरुषों ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनसे रुपयों की उगाही की जा रही है।

शेरपुर के महिला और पुरुष सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे। प्रदर्शन करते हुए गांव की कुछ दबंग लड़कियों पर आरोप लगाए। महिलाओं ने आरोप लगाया कि गांव की कई दबंग लड़कियां उनके पुरुषों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रुपए की उगाही कर रही हैं। जब उन्हें ऐसा करने से मना किया गया तो उन्होंने मारपीट भी की। महिलाओं का आरोप है कि लड़कियां आए दिन गांव में उनके लिए परेशानी खड़ी करती रहती हैं।

एसएसपी ऑफिस पहुंचे बुजुर्ग और अन्य पुरुषों ने भी इसी तरीके के आरोप लगाए। गांव के मोहम्मद तसलीम, दिलशाद, बशीर और भावना आदि ने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि ऐसी दबंग लड़कियों ने गांव का माहौल खराब किया हुआ है। वह अवैध धन उगाही करने के चक्कर में झूठे आरोप लगा रही हैं। सब्जी वालों से सब्जी लेकर उन्हें पैसा भी नहीं देती हैं। गांव वाले ऐसी लड़कियों से बहुत परेशान हैं। एसएसपी से मांग की गई कि इस मामले में जांच कराकर कार्रवाई की जाए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img