Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

चेन्नई की जीत में चमके जडेजा, केकेआर को छह विकेट से हराया

  • केकेआर को छह विकेट से हराया, मुंबई प्लेआॅफ में पहुंची 

दुबई, भाषा: सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ के अर्धशतक के बाद रविंद्र जडेजा की तूफानी पारी से चेन्नई सुपरकिंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के उतार चढ़ाव भरे मुकाबले में गुरुवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स को छह विकेट से हराकर उसकी प्लेआॅफ में जगह बनाने की राह मुश्किल कर दी। नाइट राइडर्स की हार के साथ गत चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम प्लेआॅफ में जगह पक्की करने वाली पहली टीम बनी।
नाइट राइडर्स ने सलामी बल्लेबाज नीतीश राणा की 61 गेंद में 10 चौकों और चार छक्कों की मदद से 87 रन की पारी से पांच विकेट पर 172 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (26) और दिनेश कार्तिक (नाबाद 21) ने भी उपयोगी पारियां खेली। अंतिम पायदान पर चल रही और प्लेआॅफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी सुपरकिंग्स की टीम ने इसके जवाब में ऋतुराज की 53 गेंद में छह चौकों और दो छक्कों से 72 रन की पारी और अंबाती रायुडू (38) के साथ उनकी दूसरे विकेट की 68 रन की सझेदारी के बाद जडेजा (11 गेंद में नाबाद 31, दो चौके, तीन छक्के) के तूफान से 20 ओवर में चार विकेट पर 178 रन बनाकर जीत दर्ज की। नाइट राइडर्स की ओर से वरूण चक्रवर्ती ने 20 जबकि पैट कमिंस ने 31 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। इस हार के बाद नाइट राइडर्स की टीम के 13 मैचों में छह जीत से 12 अंक हैं और टीम पांचवें स्थान पर है। सुपरकिंग्स के इतने ही मैचों में 10 अंक हैं। लक्ष्य का पीछा करने उतरे सुपरकिंग्स को शेन वाटसन (14) और ऋतुराज गायकवाड़ की जोड़ी ने 50 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दिलाई। वाटसन ने कमलेश नागरकोटी पर छक्का जड़ने के बाद पैट कमिंस पर चौका मारा। ऋतुराज ने भी कमिंस पर चौका जड़ने के बाद लॉकी फर्ग्युसन का स्वागत दो चौकों के साथ किया और फिर वरूण चक्रवर्ती पर छक्का मारा। सुपरकिंग्स ने पावर प्ले में बिना विकेट खोए 44 रन बनाए। वाटसन हालांकि चक्रवर्ती की गेंद को हवा में लहराकर रिंकू सिंह को कैच दे बैठे। अंबाती रायुडू ने राणा को निशाना बनाते हुए उनके ओवर में लगातार तीन चौके मारे जिससे टीम ने 10 ओवर में एक विकेट पर 74 रन बनाए। ऋतुराज ने फर्ग्युसन पर चौका और छक्का जड़ा। उन्होंने 12वें ओवर में नागरकोटी की गेंद पर दो रन के साथ दूसरा अर्धशतक जड़ा।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img