जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: पंजाब की कैटरीना कैफ और ‘बिग बॉस 13’ के जरिए सबके दिलों पर छा जाने वाली शहनाज गिल का आज 29वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर फैंस से लेकर सितारे तक उन्हें खूब सारी बधाइयां दे रहे हैं। शहनाज ने भी बीती रात खास लोगों के बीच अपना जन्मदिन बेहद शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया।

एक्ट्रेस ने सेलिब्रेशन में तीन केक काटे और उनके चेहरे पर एक्साइटमेंट देखने लायक थी। शहनाज गिल ने बर्थडे सेलिब्रेशन का यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है जो कि सोशल मीडिया पर भई जमकर वायरल हो रहा है।

शहनाज गिल के बर्थडे सलिब्रेशन के वीडियो को अभी तक तीन लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है। इस वीडियो को शेयर करते हुए शहनाज ने लिखा, “एक साल और उम्र बढ़ गई। मुझे मेरे जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।”
View this post on Instagram
वीडियो में शहनाज गिल के साथ-साथ उनके भाई शहबाज गिल भी नजर आए, जो एक्ट्रेस के साथ हंसी-मजाक करते दिखाई दिए। वीडियो में एक्ट्रेस ने बेहद एक्साइटमेंट के साथ अपना केक कट किया और जमकर सेलिब्रेशन मनाया।
फैंस ने दी जमकर बधाइयां

शहनाज गिल को बर्थडे पर फैंस भी जमकर बधाइयां दे रहे हैं। एक यूजर ने शहनाज को बधाइयां देते हुए लिखा, “दुनिया की इकलौती शहनाज को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।” वहीं एक यूजर ने उन्हें ढेर सारी दुआएं देते हुए लिखा, “शहनाज के लिए मेरी ढेर सारी शुभकामनाएं। भगवान शहनाज ने अपनी जिंदगी में बहुत संघर्ष किया है। मेरी दुआ है कि जिंदगी की हर खुशी उसको मिल जाए।” एक यूजर ने शहनाज गिल की तारीफों के पुल बांधते हुए लिखा, “सबसे सकारात्मक लड़की को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आपको सारी सफलताएं और खुशियां मिलें।”
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले www.dainikjanwani.com पर हिंदी में जरूर पढ़ें। आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट दैनिक जनवाणी डॉट कॉम।

