Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान लगे गले

CINEWANI 1


बेटे अरहान को एयरपोर्ट पर छोड़ने के लिए मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान न सिर्फ एक साथ दिखाई दिए बल्कि एक-दूसरे को गले भी लगाया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वहीं उनके फैंस इन दोनों सितारों को एक साथ देख काफी खुश हैं। मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान भले ही अलग हो गए हो लेकिन अपने बेटे अरहान के लिए वह एक साथ खड़े होते हैं।

अरहान का दोनों मिल कर ख्याल रखते हैं। इसका एक ताजा उदाहरण हाल में देखने को मिला। जब बेटे अरहान को एयरपोर्ट पर छोड़ने के लिए मलाइका और अरबाज न सिर्फ एक साथ दिखाई दिए बल्कि एक-दूसरे को गले भी लगाया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वहीं उनके फैंस इन दोनों सितारों को एक साथ देख काफी खुश हैं।

2017 में हुआ था तलाक

साल 2017 में अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा ने तलाक ले लिया था। इसके बाद दोनों की राहें अलग हो गर्इं, लेकिन उनका बेटा अरहान खान आज भी उनके बीच कड़ी बना हुआ है। अरबाज और मलाइका बेटे के लिए एक साथ खड़े होते हैं, चाहे मौका जो भी हो। अरहान इस समय अमेरिका में अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं। वह बीते दिनों छुट्टियों में भारत आए थे, उनकी छुट्टियां खत्म हुई तो एक बार फिर अमेरिका के लिए रवाना हुए। इस दौरान पापा अरबाज और मम्मी मलाइका दोनों ही उन्हें छोड़ने एयरपोर्ट पहुंचे।

इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अरबाज और मलाइका ने दोनों बेटे को अलविदा कहा, इस दौरान मलाइका काफी इमोशनल नजर आ रही थी। बेटे को छोड़ने के बाद अरबाज और मलाइका एक दूसरे के गले मिले। अलग होने के बाद भी मलाइका और अरबाज के रिश्ते में कोई असहजता नहीं नजर आती। दोनों जब भी साथ होते हैं प्यार से मिलते हैं।


janwani address 7

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img