जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: नए पेराई सत्र के शुभारंभ के लिए गुरू ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ शुक्रवार से आरंभ किया गया है। इस मौके पर पूजा पाठ के साथ औपचारिक रूप से पूजन करते सत्र की शुरूआत की गई।

मौके पर मुख्य प्रधान प्रबंधक इसरार अहमद, प्राशसनिक अधिकारी एके सिंह, जीएम केन राहुल चौधरी, जीएम प्रोडकशन कपिल शर्मा, बीआर वर्मा, अशोक हुड्डा फाइनेंस हेड, अरविंदर सिंह गोल्डी, गुरमेज, कुलवंत, प्रकट सिंह, सुरेश चंद शर्मा, कुवर पाल और ज्ञानी उपस्थित रहे। अखंड पाठ का समापन एक नवम्बर को होगा तथा केन करियर पर पूजा भी उसी दिन की जाएगी।

