Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

निबंध प्रतियोगिता में फजी़ला अली ने पाया प्रथम स्थान

  • सम्मानित होने पर परिजनों ने खुशी व्यक्त की

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: नगर के ग्राम मौज़ज़्मपुर तुलसी गढ़ी निवासी एक प्रतिभागी को कोरोना काल मे पूर्व एसपी बिजनौर द्वारा फाइट कोरोना पेज पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में जनपद बिजनौर में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रमाण-पत्र दे कर सम्मानित किया गया। बेटी की इस सफलता से परिजनों में खुशी व्यक्त की है।

कोरोना काल मे जनता को जागरुक करने के लिए तत्कालीन एसपी के निर्देशन व एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र के पर्यवेक्षण तथा पूर्व में रहे सीओ व नोडल अधिकारी महेश कुमार द्वारा फेसबुक पर फाइट कोरोना के नाम से पेज बनाया गया था। पेज पर एक आॅनलाइन निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।

जिसमे 1568 युवक युवतियों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता का उद्देश्य जनता को कोरोना संक्रमण से जागरूक करना था। प्रतियोगिता का परिणाम 23 मई को घोषित किया गया था। प्रतियोगिता ने पूरे जनपद में प्रथम स्थान ग्राम मौजज्मपुर तुलसी गढ़ी निवासी अली हसन की पुत्री सोशल मीडिया एक्टिविस्ट फजीला परवीन ने किया था।

प्रथम स्थान प्राप्त करने के चार माह बाद भी प्रमाण पत्र नहीं मिलने पर फजीला परवीन ने ट्विटर हैंडल पर बिजनौर पुलिस का ध्यान इस ओर दिलाया था। बिजनौर पुलिस के संज्ञान में आते ही होनहार को प्रमाण पत्र दिया गया। हल्का इंचार्ज एसआई विनोद कुमार व ग्राम प्रधान मौहम्मद खादिम ने फजीला परवीन के निवास पर पहुंचकर उसे प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दी। बेटी की इस कामयाबी से परिजनों में खुशी है। फजीला की सफलता पर क्षेत्रवासियों ने उन्हे बधाई दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

spot_imgspot_img